तुझे ये दोस्त अपना फिर पुराना याद आएगा
तुझे फिर ये मुहब्बत का ज़माना याद आएगा
– ज़ीशान काविश
दुनिया भर की राम-कहानी किस किस ढंग से कह डाली
अपनी कहने जब बैठे तो एक एक लफ़्ज़ पिघलता था
– ख़लीलुर रहमान आज़मी
हरीम-ए-नाज़ के पर्दे में जो निहाँ था कभी
उसी ने शोख़ अदाएँ दिखा के लूट लिया
– अनवर ताबान
जलता नहीं हूँ आतिश-ए-रुख़सार देख कर
करता हूँ नाज़ ताक़त-ए-दीदार देख कर
– शेख़ सोहैल
मुझे भी अपनी क़िस्मत पर हमेशा नाज़ रहता है
सुना है ख़्वाहिशें उनकी भी शर्मिंदा नहीं रहती
– पप्पू लखनवी
वो आईना भी ख़ुद पर करता होगा बेहद नाज़
जिस पर देखा करती होगी यार वो सूरत अपनी
– संदीप डबराल ‘सेंडी’
है दुआ याद मगर हर्फ़-ए-दुआ याद नहीं
मेरे नग़्मात को अंदाज़-ए-नवा याद नहीं
– सागर सिद्दीकी
हैं और भी दुनिया में सुख़न-वर बहुत अच्छे
कहते हैं कि ‘ग़ालिब’ का है अंदाज़-ए-बयाँ और
– मिर्ज़ा ग़ालिब
उँगली हमारी तुम से न पकड़ी गई कभी
फिर भी तुम्हारे नाज़ उठाए फिरे हैं हम
– शान मनराल
यार इतना नाज़ भी मत कर नए अहबाब पर
आज जिसका ख़ास है माज़ी मैं उसका ख़ास था
– संदीप डबराल ‘सेंडी’
अपने दीवाने को देकर दर्द ओ ग़म
नाज़ ख़ुद पे किस क़दर करता है वो
– अजीतेंद्र आज़ी तमाम
जिसका तारा था वो आँखें सो गई हैं
अब कहाँ करता है मुझ पर नाज़ कोई
– आलोक श्रीवास्तव
इक ये भी तो अंदाज़-ए-इलाज-ए-ग़म-ए-जाँ है
ऐ चारागरो दर्द बढ़ा क्यूँ नहीं देते
– अहमद फ़राज़
हम तिरे किरदार तेरे ढंग पे मरते हैं
हैं बहुत कमज़र्फ़ जो भी रंग पे मरते हैं
– अवतार सिंह जस्सर
मसलहत है फरेब-ए-हसीं
एक झूठी किरन की तरह
– रेख्ता पतौलवी
धौल-धप्पा उस सरापा नाज़ का शेवा नहीं
हम ही कर बैठे थे ‘ग़ालिब’ पेश-दस्ती एक दिन
– मिर्ज़ा ग़ालिब
हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है
तुम्हीं कहो कि ये अंदाज़-ए-गुफ़्तगू क्या है
– मिर्ज़ा ग़ालिब
नाज़-ओ-नख़रे क्या उठाए, क्या सुने उस के गिले
देखते ही देखते लड़की घमंडी हो गई
– काज़िम रिज़वी
अजब अंदाज़ से ये दिल फ़िदा है
अगर वो रूठ जाए रूठने दो
– मीम अलिफ़ शज़
हम तो तेरे चाहने वाले हुआ करते थे इक रोज़
तू हमें कैसे नज़र अंदाज़ कर सकता है सब में
– शिव
परतव से जिस के आलम-ए-इम्काँ बहार है
वो नौ-बहार-ए-नाज़ अभी रहगुज़र में है
– अली सरदार जाफ़री
वफ़ा तुम से करेंगे दुख सहेंगे नाज़ उठाएँगे
जिसे आता है दिल देना उसे हर काम आता है
– आरज़ू लखनवी
बादबाँ नाज़ से लहरा के चली बाद-ए-मुराद
कारवाँ ईद मना क़ाफ़िला-सालार आया
– जोश मलीहाबादी
नज़रंदाज़ करने का भी वो अंदाज़ अच्छा था
चलो ये भी हुनर उस नासमझ के नाम करते हैं
– रोहित कुमार राजपूत
एक तरीका एब्स बनाने का सीखो
योग करो या घुट घुट के मरना सीखो
– विजय पॉटर सिंहाड़िया
दर्द ऐसा नजरअंदाज नहीं कर सकते
जब्त ऐसा की हम आवाज नहीं कर सकते
– इस्माईल राज़
दर्द सहने का अलग अंदाज़ है
जी रहे हैं हम अदा की ज़िंदगी
– फ़रहत अब्बास शाह
अलग अंदाज़ हैं दोनों के अपनी बात कहने के
मैं उसपे शेर कहता हूं, वो ताना मार देती है
– अंकित मौर्य
कुछ बातें अलग हैं उसकी, अंदाज़ निराले हैं उसके
आंखे अजब हैं उसकी, और बाल काले हैं उसके
– बिट्टू खान
मैं ने तुम से मोहब्बत करी है सनम
नाज़ नख़रे उठाऊॅं तो क्या हर्ज है
– विजय पॉटर सिंहाड़िया
हिज्र की जो मुसीबतें अ’र्ज़ कीं उस के सामने
नाज़-ओ-अदा से मुस्कुरा कहने लगा जो हो सो हो
– शाह नियाज़ अहमद बरेलवी
कुछ इस अदा से आज वो पहलू-नशीं रहे
जब तक हमारे पास रहे हम नहीं रहे
– जिगर मुरादाबादी
अम्न मनम ख़तर मनम ज़हर मनम शकर मनम
नफ़्अ’ मनम ज़रर मनम मन न-मनम न-मन मनम
– शाह नियाज़ अहमद बरेलवी
अदा से हाथ उठने में गुल राखी जो हिलते हैं
कलेजे देखने वालों के क्या क्या आह छिलते हैं
– नज़ीर अकबराबादी
शह-ए-ख़ूबान-ए-मन रंगीं-क़बा नाज़ुक-अदा दारद
ब-हर ग़म्ज़: ब-हर इ’श्वः जहाने मुब्तला दारद
– अ’ली हुसैन अशरफ़ी
ख़ंजर कैसा फ़क़त अदा से
तड़पा तड़पा के मार डाला
– बेदम शाह वारसी
मैं न मानूँगा कि दी अग़्यार ने तर्ग़ीब-ए-क़त्ल
दुश्मनों से दोस्ती का हक़ अदा क्यूँकर हुआ
– अमीर मीनाई
सनम का नाज़-ओ-अंदाज़-ओ-अदा क्या
फ़क़ीर-ए-वारसी का मुद्दआ’ क्या
– हसन इमाम वारसी
इ’श्क़ अदा-नवाज़-ए-हुस्न हुस्न करिश्मा-साज़-ए-इ’श्क़
आज से क्या अज़ल से है हुस्न से साज़-बाज़-ए-इ’श्क़
– बेदम शाह वारसी
सँभालो तो तुम अपनी तेग़-ए-अदा को
मिरी जाँ-देही के हुनर देख लेना
– अकबर वारसी मेरठी
झूलो झूलना मुहम्मद बीबी-आमना के लाल
हुस्न है दिलकश अदा निराली
– संजर ग़ाज़ीपुरी
उफ़-रे बाद-ए-जोश-ए-जवानी आँख न उन की उठती थी
मस्ताना हर एक अदा थी हर इ’श्वा मस्ताना था
– बेदम शाह वारसी
दिलरुबाई की अदा यूँ न किसी ने पाई
मेरे सरकार से पहले मिरे सरकार के बा’द
– पुरनम इलाहाबादी
इस अदा से मैं ने देखे दाग़ अपने ख़ून के
इक तमाशा रोज़-ए-महशर उन का दामाँ हो गया
– मयकश अकबराबादी
मुज़्तर’ उस ने सवाल-ए-उल्फ़त पर
किस अदा से कहा ख़ुदा न करे
– मुज़्तर ख़ैराबादी
मिरा सज्दा-ए-मोहब्बत कभी इस तरह अदा हो
कि मिरी जबीं झुके जब न उठे तुम्हारे दर से
– जौहर वारसी
हम गुलशन-ए-फ़ितरत से जीने की अदा लेंगे
शाख़ों से लचक लेंगे काँटों से अना लेंगे
– फ़ना निज़ामी कानपुरी
वो पहली सब वफ़ाएँ क्या हुईं अब ये जफ़ा कैसी
वो पहली सब अदाएँ क्या हुईं अब ये अदा क्यूँ है
– मुज़्तर ख़ैराबादी
इ’श्क़ हर-आन नई शान-ए-नज़र रखता है
ग़मज़ा-ओ-इ’श्वा-ओ-अन्दाज़-ओ-अदा कुछ भी नहीं
– ज़हीन शाह ताजी
बट्ठ वहम ख़तरे दी अदा
डूझा नोही है हिक ख़ुदा
– ख़्वाजा ग़ुलाम फ़रीद
वो अदा-शनास-ए-ख़िज़ाँ हूँ मैं वो मिज़ाज-दान-ए-बहार हूँ
न है ए’तिबार-ए-ख़िज़ाँ मुझे न यक़ीन फ़स्ल-ए-बहार पर
– अज़ीज़ वारसी देहलवी
तिरी महफ़िल में जो आया ब-अंदाज़-ए-अ’जब आया
कोई लैला-अदा आया कोई मजनूँ-लक़ब आया
– अफ़क़र मोहानी
हर इक अदा को तिरी ला-जवाब कहते हैं
सितम को भी करम-ए-बे-हिसाब कहते हैं
– बर्क़ वारसी
वो आँखें वो ज़ुल्फ़ें वो रुख़ वो ग़म्ज़े वो नाज़-ओ-अदा
किस ने असीर-ए-दाम किया हम ख़ुद ही असीर-ए-दाम हुए
– सदिक़ देहलवी
तुम को अच्छा मुसलमाँ किया
और काफ़िर-अदा हो गए
– पुरनम इलाहाबादी
गर मिले इक बार मुझ को वो परी-वश कज-अदा
उस को ज़ाहिर कर दिखाऊँ दिल का मतलब दिल की बात
– किशन सिंह आरिफ़
हसीनों में वो गुल सब से जुदा है अपनी रंगत का
अदा का नाज़ का इश्वः का शोख़ी का शरारत का
– मोहम्मद अकबर वारसी
मिरा सर कट के मक़्तल में गिरे क़ातिल के क़दमों पर
दम-ए-आख़िर अदा यूँ सज्दा-ए-शुकराना हो जाए
– बेदम शाह वारसी
इक वो कि बे-कहे हमें देता है ने’मतें
इक हम कि हम से शुक्र अदा भी न हो सके
– वाजिद वारसी
जब तुम्हीं तुम हो हर अदा मेरी
फिर भला मुझ से कब जुदा हो तुम
– मरदान सफ़ी
ये आदाब-ए-मोहब्बत है तिरे क़दमों पे सर रख दूँ
ये तेरी इक अदा है फेर कर मुँह मुस्कुरा देना
– अब्दुल हादी काविश
ग़ज़ब है अदा चशम-ए-जादू-असर में
कि दिल पिस गया बस नज़र ही नज़र में
– राक़िम देहलवी
अदा-ओ-नाज़-ए-क़ातिल हूँ कभी अंदाज़-ए-बिस्मिल हूँ
कहीं मैं ख़ंदा-ए-गुल हूँ कहीं सोज़-ए-अ’नादिल हूँ
– कौसर ख़ैराबादी
गदाई में मिली शाही मुझे उस की इ’नायत से
भला क्यूँकर अदा हो शुक्र उस के लुत्फ़-ए-बे-हद का
– अख़्तर महमूद वारसी
इ’श्क़ से फिर ख़तरा-ए-तर्क-ए-वफ़ा होने लगा
फिर फ़रेब-ए-हुस्न सरगर्म-ए-अदा होने लगा
– हसरत मोहानी
मुझ से अदा हुआ है ‘जिगर’ जुस्तुजू का हक़
हर ज़र्रे को गवाह किए जा रहा हूँ मैं
– जिगर मुरादाबादी
कहाँ से जोगी की अदा और कहाँ आ’शिक़ की फबन
आतिश-ए-ग़म से जला जब से जलाया दिल-ओ-जान
– नज़ीर अकबराबादी
मक़ाम-ए-रहमत-ए-हक़ है तिरे दर की ज़मीं वारिस
अदा हो जाए मेरा भी कोई सज्दा यहीं वारिस
– क़ैसर शाह वारसी
हर सूरत-ए-मर्ग-ओ-ज़ीस्त अपनी है जुदा
उस लब ने जिलाया था अदा ने मारा
– अमीर मीनाई
क्या जानिए क्या हो गया अरबाब-ए-जुनूँ को
मरने की अदा याद न जीने की अदा याद
– जिगर मुरादाबादी
अदा ग़म्ज़े करिश्मे इश्वे हैं बिखरे हुए हर-सू
सफ़-ए-मक़्तल में या क़ातिल है या अंदाज़-ए-क़ातिल है
– मोहम्मद अकबर वारसी
मारा है ‘बयाँ’ को जिन ने ऐ शोख़
क्या जानिए कौन सी अदा थी
– एहसनुल्लाह ख़ाँ बयाँ
बता कर शोख़ियाँ उस को अदा की
डुबोई हम ने क़िस्मत मुद्दआ’ की
– राक़िम देहलवी
दरख़ुर्द-ए-सरज़निश नबूवद जुर्म-ए-आ’शिकाँ
शमशीर-ए-नाज़ व तेग़-ए-अदा रा निगाह-दार
– हसरत मोहानी
छुपा है मिक़्ना’ में किस अदा से
बना है पर्द:-नशीं सेहरा
– बेदम शाह वारसी
हर नाज़ तिरा ये कहता है हर एक अदा से ज़ाहिर है
कहने को तिरा आशिक़ हूँ मगर तू और नहीं मैं और नहीं
– रियाज़ ख़ैराबादी
आँसू बहा के दीदा-ए-जादू-तराज़ से
दिखला के इक अदा निगह-ए-फ़ित्ना-साज़ से
– रियाज़ ख़ैराबादी
दूर से ऐ निगह-ए-शौक़ बलाएँ ले ले
किस अदा से है नक़ाब-ए-रुख़-ए-ज़ेबा सेहरा
– रियाज़ ख़ैराबादी
दिलरुबाई का भी कुछ कुछ ढब उन्हें आने लगा
बात मतलब की इशारों में अदा करने लगे
– हसरत मोहानी
ख़्वाजा तोरी सूरत पे मैं वारी
नूरी प्रेम अदा पे मैं वारी
– संजर ग़ाज़ीपुरी
वो रहे ख़ुश हम से ‘मर्दां’ और कभी ना-ख़ुश रहे
दिल में हम को हर अदा उन की मगर भाती रही
– मरदान सफ़ी
तुझे देख ओ बुत-ए-ख़ुश-अदा फिरी आँख सारी ख़ुदाई से
वो जो याद रहती थी सूरतें उन्हें साफ़ दिल से भुला दिया
– औघट शाह वारसी
कुछ भीगी तालैं होली की कुझ नाज़ अदा के ढंग भरे
दिल भूले देख बहारों को और कानों में आहंग भरे
– नज़ीर अकबराबादी
इ’श्क़ तेरा जो ऐ दिलरुबा हो गया
था जो क़िस्मत का लिखा अदा हो गया
– संजर ग़ाज़ीपुरी
